• October 26, 2016

    अभिनेत्री रीमा लागू ने खुद को लगाई आग

    स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘नामकरण’ में एक और बड़ा मोड़ देखने को मिलने वाला हैं। इसमें एक बड़ा और चौंका देने वाला सीन फिल्माया जाना है जिसमे रीमा लागू अभिनीत दयावंती महरा खुद को आग लगा लेंगी।
    आपको बता दें कि यह सीन रीमा के लिए बुरा साबित हुआ। शॉट देते वक्त रीमा की साडी ने आग पकड़ ली। उनकी साड़ी सूती थी इस वजह से आग जल्दी बुझ गयी लेकिन आग बुझाने की कोशिश में उनका हाथ जल गया।
    जिसके तुरत बाद उन्हें ड्रेसिंग के लिए वैनिटी वैन में भेज दिया गया। फिलहाल उनका कहना है कि वह ठीक हैं और उनके घाव भी ज्यादा गहरे नहीं हैं।

    No comments:

    Post a Comment