• October 26, 2016

    दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे Suyyash-Kishwar

    ‘बिग बॉस 9’ एक्स-कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट और सुयश रे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इन लवबर्डस का बिग बॉस के सीजन 9 में प्यार दर्शकों को देखने मिला था।
    अब जल्द ही ये प्रेमी जोड़ा शादी की पवित्र रस्म को निभाने के लिए तैयार हैं। ये जोड़ी इसी वर्ष दिसंबर माह में शादी करने वाली हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों साथ हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी भी शेयर की हैं।
    सुयश ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की।  इस फोटो में वे अपनी माँ के साथ हैं और उनके हाथ में एक पर्ची है जिसपर लिखा है, सुयश वेड्स किश्वर। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि, किश्वर ये क्या हैं?
    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किश्वर ने कहा था कि शादी की  तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। मैं दिसंबर में होने वाली अपनी शादी के लिए बहुत उत्साहित हूँ। लोगो को जल्द ही शादी की तारीख भी पता चल जाएगी।
    इन दिनों किश्वर जी टीवी चैनल पर प्रसारित पॉपुलर सीरियल ‘ब्रह्मराक्षस’ में अपराजिता की भूमिका निभा रही हैं।

    No comments:

    Post a Comment