• October 24, 2016

    Dhoni ने बनाये तीन बड़े रिकार्ड्स, Sachin को भी पीछे छोड़ा

    भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली हैं। कल खेले गए मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 80 रनों की शानदार पारी खेली।
    जीत के साथ ही आपको बता दें कि कल धोनी ने तीन बड़े और अहम रिकॉर्ड भी बना डाले हैं। आइये आपको बता दें कि कल धोनी ने कौन कौन से रिकार्ड्स बनाये।
    Record 1छक्कों के मामले में धोनी ने सचिन को पछाड़ा –
    बता दें कि धोनी ने छक्कों के मामलो में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया हैं। धोनी ने पारी के 27वें ओवर पांचवी गेंद पर जैसे ही छक्का जड़ा तभी धोनी सचिन को पीछे छोड़ उनसे आगे निकल गए।
    सचिन ने 463 वनडे मैचों में 195 छक्के लगाए हैं। जबकि धोनी के नाम 281 मैचों में 196 छक्के हो गए हैं। गांगुली के 311 मैचों में 190 छक्के हैं। धोनी वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
    Record 2विकेटकीपर धोनी ने पूरे किये 150 स्टंप्स –
    धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली वनडे में विकेट के पीछे नया रिकॉर्ड बना दिया हैं। उन्होंने अमित मिश्रा की गेंद पर रॉस टेलर को स्टंप आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 स्टंप पूरे किये।
     Record 3धोनी के वनडे में 9000 रन पूरे –
    धोनी वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 से अधिक रन बनाने वाले पांचवे भारतीय और ओवरऑल तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
    भारत की तरफ से उनसे पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363 रन), राहुल द्रविड़ (10,889 रन) और मौहम्मद अजहरुद्दीन (9378 रन) ने हासिल की हैं।

    No comments:

    Post a Comment