• October 24, 2016

    ‘ADHM’ का विवाद सुलझा, अब इन शर्तों पर रिलीज होगी फिल्म

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शनिवार को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज का विरोध न करने की घोषणा की, जिससे करण जौहर और फिल्म की पूरी यूनिट ने राहत की सांस ली है।
    लेकिन, मनसे ने शर्त रखी है कि पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में शामिल करने वाले सभी निमार्ताओं को प्रायश्चित के तौर पर भारतीय सेना के कल्याण कोष में पांच-पांच करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
    इसके साथ ही फिल्म निर्माताओं ने पाक कलाकारों को अब काम नहीं देने का भी वादा भी किया है। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की मीटिंग के बाद फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर जारी विवाद सुलझ गया है। उन्होंने शनिवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, करण जौहर, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड के अध्यक्ष मुकेश भट्ट एवं अन्य की बैठक बुलाई। कुछ शर्तों के बाद फिल्म के प्रदर्शन का रास्ता साफ़ हो गया है।
    फिल्म धन तेरस के शुभ मोके पर 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मनसे ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत करण जौहर की फिल्म की रिलीज के लिए कुछ शर्तें रखीं हैं।
    शर्त है की:-
    • पाकिस्तानी कलाकारों को काम नहीं देंगे भारतीय फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने बताया कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड भविष्य में कभी भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा।
    • फिल्म के प्रदर्शन से पहले उड़ी के शहीदों को देनी होगी श्रद्धांजलि- मनसे की दूसरी शर्त है कि फिल्म के शुरुआत में उड़ी हमलों के शहीदों की तस्वीर दिखाकर अपनी फिल्म को रिलीज़ कर सकते हैं।
    • MNS की तीसरी शर्त थी कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने सैनिक कल्याण कोष में पांच करोड़ रूपए देने का वादा भी किया था। लेकिन देर शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय एंव प्रोड्यूसर्स गिल्ड दोनों ने साफ़ कर दिया कि पांच करोड़ रूपए देने की कोई बात नहीं हुई है।

    No comments:

    Post a Comment