पाकिस्तानी एक्टर्स के विरोध वाले मामले में अब फिल्म ‘रईस’ भी शामिल हो चुकी है इसी वजह से फिल्म चर्चाओं का विषय बन गई है। ऐसे में फिल्म ‘रईस’ से जुड़े लोग अब मीडिया में कुछ नहीं बताएंगे और न ही फिल्म के बारे में जानकारी देंगे। फिल्म से जुड़ी बातें पिछले दिनों मीडिया के सामने आ गयीं थीं।
इसलिए इसके बाद फिल्म के निर्माता सावधान हो गए हैं। ख़बरों की माने तो बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने सोचा है की अगर रिलीज़ से पहले किसी भी विवाद से बचना है तो फिल्म की कोई भी खबर मीडिया तक न जा सके इसके लिए उन्होंने पूरी टीम से एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराए हैं।
इसमें उन्होंने कहा है कि कोई भी फिल्म से सम्बंधित खबर अगर किसी के जरिए मीडिया में गई तो उसकी फीस में से पैसे काट लिए जाएंगे। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान है इसलिए बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म में से निकाल दिया गया है और उनकी जगह नया चेहरा लगाया जा रहा है।
ऐसे में वह अब नहीं चाहते कि फिल्म से जुडी कोई भी खबर मीडिया तक जाए। इस फिल्म में शाहरुख़ खान, के साथ माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन अब वह फिल्म से बाहर हो चुकी हैं फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगी।

No comments:
Post a Comment