• October 07, 2016

    अब Hema Malini ने भी पाकिस्तानी कलाकारों का किया विरोध

    उड़ी हमले के बाद देश भर में हो रहे पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध पर अब मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी अपना पक्ष रखा हैं।  और खुलकर इस मामले पर अपने विचार शेयर किये हैं।
    आपको बता दें कि अब हेमा मालिनी ने भी पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन न करते हुए उनका विरोध किया हैं। उन्होंने अपना रुख साफ़ करते हुए कहा है कि वह पाकिस्तानी कलाकरों के खिलाफ हैं।
    हेमा मालिनी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘मैं कहना चाहती हूँ कि मैं सौ फीसदी अपने जवानों के साथ हूँ जो देश के लिए लड़ रहे है शहीद हो रहे हैं। मैं यहाँ काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन नहीं करती हूं।’
    I wud like to say tht I am 100% with our jawans who are fighting & dying for our ctry & do not support Pak artistes workg here. Jai Hind!
    हेमा ने सीमा से लगते आतंकी लांच पैड पर सर्जीकल स्ट्राइक की भी सराहना की हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना ने सर्जीकल स्ट्राइक करके बेहद शानदार काम किया हैं। पूरे देश को उनका समर्थन करना चाहिए। ‘

    Our army has done a gt job with the surgical strikes & the whole country shld be supportive of thm. Why ask for proof of action? Unheard of!

    No comments:

    Post a Comment