• October 07, 2016

    ODI के लिए Team India घोषित, इनकी हुई वापसी, ये हुए बाहर…

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का चुनाव हो गया हैं। आपको जानकार ख़ुशी होगी कि सुरेश रैना की टीम में वापसी हो गयी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी गयी हैं।
    15 सदस्यी टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी हुई जबकि हरियाणा के ऑफ़ स्पिनर जयंत यादव टीम में एकमात्र नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं। हार्दिक पांडया की भी टीम में वापसी हुई हैं।जिम्बाब्वे के खिलाफ जून में वनडे सीरीज में रैना को विश्राम दिया गया था उनकी वापसी हुई है जबकि ऑफ स्पिनर आर अश्विन, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है
    ।टीम में मध्यम गति के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज मनदीप सिंह और केदार जाधव को भी शामिल किया गया हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम में बल्लेबाज मनीष पांडे ने अपनी जगह सुरक्षित रखी है जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव की वापसी हुई हैं।
    सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में 16 अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके बाद के मैच दिल्ली (20 अक्तूबर) मोहाली (23 अक्तूबर), रांची (26 अक्तूबर) और विशाखापट्टनम (29 अक्तूबर) में होंगे।
    टीम इस प्रकार है :
    महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव.

    No comments:

    Post a Comment