बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री यामी गौतम दृष्टिहीन के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म में दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है कि दोनों कि जिंदगी पलट सी जाती है।
रोमांस के साथ-साथ फिल्म में इमोशन और एक्शन का तड़का भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। ट्रेलर 2 मिनट 22 सेकेंड का है जिसमें ऋतिक रोशन के डांस मूव्स की भी झलक मिलती है। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें ऋतिक कह रहे हैं, ‘आपकी आंखे तो खुली रहेंगी पर आप कुछ देख नहीं पाएंगे।
आपके कान खुले रहेंगे पर पर आप कुछ सुन नहीं पाएंगे। आपका मुंह खुला रहेगा पर आप कुछ बोल नहीं पाएंगे…और सबसे बड़ी बात, आप सब कुछ समझ जाओगे पर आगे किसी को समझा नहीं पाएंगे।’
बता दें कि फिल्म में रोनित रॉय भी हैं। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।
Check Out: The Latest Posters–
No comments:
Post a Comment