• October 26, 2016

    प्रेग्नेंट न होने पर Priyanka Chopra का हुआ झगड़ा

    बॉलीवुड एंड हॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने सफलता भरे करियर के अलावा प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाओं में आ गयी हैं।
    ऐसा नहीं है की प्रियंका के सामने कभी किसी ने कोई शर्त नहीं रखी। हाल ही एक इवेंट में प्रियंका ने इस बात का ख़ुलासा किया की एक कॉन्ट्रैक्ट के दौरान निर्माता ने उनके सामने प्रेग्नेंट ना होने की शर्त रखी थी।
    बता दें कि इस शर्त पर प्रियंका गुस्से से भर गयी और उन्होंने निर्माता को करारा जवाब दिया। दरअसल, एक प्रोजेक्ट के दौरान निर्माता ने प्रियंका के सामने एक शर्त रखी की वो प्रोजेक्ट ख़त्म होने तक प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। प्रियंका के मुताबिक़ जब उन्होंने इस शर्त को देखा तो वो गुस्से से लाल हो गईं थीं।
    प्रियंका ने निर्माता से इसके पीछे का लॉजिक पूछा तो उन्होंने बताया कि, अगर प्रियंका प्रेग्नेंट होती हैं तो वो अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगी।इस बात को लेकर प्रियंका और निर्माताओं में विवाद हुआ।
    अंत में प्रियंका ने कहा की अगर मैं प्रेग्नेंट होती हूं और काम नहीं कर पाती तो आप कॉन्ट्रैक्ट तोड़ सकते हैं। पर अगर मैं काम कर लेती हूं और आप इससे संतुष्ट नहीं हैं तो मेरे पास कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का हक़ होगा।

    No comments:

    Post a Comment