• October 19, 2016

    MNS ने दी Karan Johar को धमकी, फिल्म रिलीज हुई तो…

    करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज को लेकर मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। करण जौहर को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने की धमकी मिली है। क्योंकि फिल्म  में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं।
    एमएनसी ने खुली धमकी दी है कि अगर किसी मल्टीप्लेक्स ने कोई भी ऐसी फिल्म रिलीज की जिसमें पाकिस्तानी कलाकार होगा तो मल्टीप्लेक्स तोड़ फोड़ कर दी जाएगी। यही नहीं..एमएनएस ने ये धमकी भी दी कि मुंबई में हो रहे मामी फिल्म फेस्टिवल के क्लासिक सेक्शन में कोई भी पाकिस्तानी फिल्म नहीं दिखाने दी जाएगी।
    आपको बता दें कि मामी फिल्म फेस्टिवल में 1958 की पाकिस्तानी फिल्म ‘जागो हुआ सवेरा’ दिखाई जानी थी लेकिन अब इस फिल्म को नहीं दिखाया जाएगा। एमएनएस ने पहले ये ऐलान किया था कि वो महाराष्ट्र में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को काम नहीं करने देगी। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में हिंदुस्तान छोड़ने की धमकी दी थी।
    अब उन्होंने ये कह दिया है कि वो करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी रिलीज नहीं होने देगी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं।

    No comments:

    Post a Comment