बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओ में बने हुए हैं क्योंकि रणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के बीच कुछ भी ठीख नहीं चल रहा है और शायद इसकी वजह अभिनेता शाहिद कपूर को माना जा रहा है।
बॉलीवुड में तो सब यही अनुमान लगा रहे हैं कि अगर इन दोनों के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है तो इसकी वजह शाहिद हैं। ख़बरों के मुताबिक़ संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में रणवीर भले ही दिल्ली के सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलज़ी बन गए हों, सूत्र बता रहे हैं की शाहिद और रणवीर के बीच अपने रोल को लेकर झगड़ा है। और दोनों के बीच इसी बात को लेकर टकराव चल रहा है।
दरसअल बात यह है कि स्क्रिप्ट में शाहिद का रोल बढ़ गया है और वह पद्मावती के पति राजा रतन सेना के रूप में उनसे प्रेम करते नज़र आएंगे। ख़बरों की माने तो दीपिका ने ही भंसाली से कहकर शाहिद को रोल दिलाया और उससे बढ़ाने की बात भी की। सुनने में आ रहा है कि पद्मावती के बड़े हिस्से में दीपिका और शाहिद नज़र आएंगे। भंसाली अगर इतिहास से तोड़-मरोड़ नहीं करेंगे तो किसी दृश्य में रणवीर का दीपिका से सामना ही नहीं होगा।
इस दौरान जहाँ रणवीर-दीपिका के बीच कुछ ठीख नहीं चल रहा, वही दूसरी तरफ दीपिका-शाहिद के बीच खूभ अच्छी केमेस्ट्री चल रही है। पिछले दिनों जब दीपिका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म के कुछ सीन ट्विटर पर डाले तो शाहिद ने उनकी तारीफ़ की। तब दीपिका ने ‘किस वाली इमोजी’ के साथ शाहिद का रिप्लाई दिया। इससे रणवीर पर क्या बीत रही होगी आप समझ सकते हैं।

No comments:
Post a Comment