• October 24, 2016

    ‘Shivaay’ का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज Watch Now!

    अजय देवगन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शिवाय’ दीवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। अजय देवगन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट आपको मंत्रमुग्ध करने वाला है, जो रोमांचक नजर आ रहा है।
    ट्रेलर में कार, ट्रक का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। अजय देवगन की छवि एक एक्शन हीरो की है। ट्रेलर में ऐसे कई हैरतअंगेज स्टंट्स देखने को मिल रहे हैं जो अब तक हॉलीवुड फिल्मों में ही नजर आते हैं।
    एक्शन के बीच एक इमोशनल कहानी भी नजर आ रही है। अजय देवगन और एक बच्ची के बीच के रिश्ते को ट्रेलर में दिखाया गया है। इससे पता लगता है कि फिल्म में ड्रामा भी है और परिवार के हर सदस्य को ध्यान में रख कर फिल्म बनाई गई है।
     अजय देवगन ने ट्विटर पर ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, ‘ शिवाय का दूसरा ट्रेलर आ गया है।

    Watch The 2nd Trailer of ‘Shivaay’ –

    No comments:

    Post a Comment