• November 02, 2016

    ‘Ae Dil Hai Mushkil’ 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

    दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने अजय देवगन की अभिनीत फिल्म ‘शिवाय’को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 121.21 करोड़ कमाई कर ली है।
    इंडिया और इंटरनेशनल मार्किट को मिलाकर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई  है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
    पहले हफ्ते में 80 करोड़ कमा लिए थे। आपको बता दें कि भारत में दूसरे दिन 13.10 करोड़, तीसरे दिन 9.20 करोड़ की कमाई और चौथे दिन 17.75 करोड़ की है। इस तरह से फिल्म ने चार दिनों में 53.35 करोड़ की कमाई कर ली है।

    No comments:

    Post a Comment