• November 02, 2016

    मैं रियल लाइफ में बहुत रोमांटिक हूँ – Neha Sharma

    बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन-2’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहीं हैं। नेहा  का कहना है कि वह अपनी असल जिंदगी में काफी रोमांटिक हैं। नेहा ने कहा कि ‘मैं बेहद रोमांटिक लड़की हूँ। वृश्चिक राशि होने के कारण मुझे असा लगता है कि मेरे अंदर पहले से ही रोमांस भरा हुआ है।’
    फिल्म ‘तुम बिन-2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार तथा टी-सीरीज द्धारा किया गया है। आपको बता दें कि यह फिल्म उनकी वर्ष 2001 में आई रोमांटिक फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल है।
    इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में की गई है। इसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी जैसे स्टार मुख्य भूमिका में हैं। इमरान हाशमी की 2010 में आई फिल्म ‘क्रुक’ से नेहा ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
    नेहा को आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘यंगिस्तान’ में देखा गया था। वह काफी समय से बड़े परदे से दूर हैं लेकिन उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि में काफी देख दाख और सोच समझ के फिल्मो को चुनती हूं।मुझे ‘तुम बिन-२ ‘ में अपना किरदार अच्छा लगा इसलिए मैंने इसके लिए हाँ कर दी।
    फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज़ होगी।

    No comments:

    Post a Comment