• November 02, 2016

    13 साल के बाद कमल हासन और गौतमी हुए अलग

    दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने कलाकार कमल हासन और अभिनेत्री गौतमी अलग-अलग हो गए हैं। गौतमी ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि उन्होंने और अभिनेता कमल हासन ने 13 साल के संबंध खत्म करते हुए अलग होने का फैसला किया है। ट्विटर पर पोस्ट में गौतमी ने  लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे ज्यादा कठिन फैसला है।
    कैंसर को मात दे चुकीं 48 वर्षीय गौतमी ने आगे लिखा है कि ‘यह कहते हुए मुझे बहुत दुःख हो रहा है की में और हासन अब साथ नहीं हैं। यह फैसला मेरे जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से है लेकिन यह मेरे लिए जरूरी था। आखिरकार मैं एक मां पहले हूं और मेरे सामने अपने बच्चे की सर्वश्रेष्ठ मां साबित होने की जिम्मेदारी है।’ आपको बता दें कि कमल की यह तीसरी शादी थी इससे पहले उनका वाणी गणपति सारिका से तलाक हो चुका है ।
    गौतमी ने कहा कि मुझे यह फैसला लेने में काफी लंबा समय लग गया। कमल हासन के साथ फ़िल्में कर चुकीं हैं। गौतमी ने इस पोस्ट में स्वीकार किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही वह कमल की बहुत बड़ी फैन रहीं हैं। लेकिन, इस मामले में  कमल हासन की तरफ से किसी भी तरह का कोई जवाव ट्वीट नहीं किया  गया है
    खबर है कि कुछ समय पहले अभिनेत्री श्रुति हासन का अपने पिता की गर्लफ्रेंड गौतमी से झगड़ा हो गया था।

    No comments:

    Post a Comment