• November 02, 2016

    Sunny Deol के बेटे की भूमिका निभाएंगे Siddharth Nigam

    मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम आने वाली एक फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे। मालूम हो कि सिद्धार्थ चर्चित टीवी शो ‘‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट में सम्राट अशोक की भूमिका निभाकर अपनी पहचान  बनायीं थी।
    आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धूम-3’ में आमिर खान के बचपन की भूमिका भी निभायी थी। सूत्रों ने बताया कि सनी देओल को लेकर बनने वाली फिल्म में उनके बेटे की भूमिका निभाने  के लिए सिद्धार्थ से संपर्क किया गया है। यह एक बहुत अच्छी भूमिका है और सिद्धार्थ इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित है।
    यह एक ऐसी फिल्म होगी, जिससे सिद्धार्थ पूरी तरह से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर पाएंगे। फिलहाल इस फिल्म पर काम चल रहा हैं। ख़बरों के मुताबिक़ यह  फिल्म पिता-पुत्र के रिश्तों के बारे में होगी। फिल्म निर्माता अभी अन्य अभिनेताओं की तलाश में व्यस्त है।

    No comments:

    Post a Comment