• November 04, 2016

    Aishwarya के साथ रोमांस करेंगे Shahrukh, Karan Johar बनाएंगे फिल्म

    इन दिनों बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्म में साथ काम करने की खबरें चर्चाओं में हैं। सुनने में आ रहा है कि जाने माने फिल्म निर्माता करण जौहर शाहरुख और ऐश्वर्या को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी।
    गौरतलब है कि अभी हाल ही में रिलीज हुई ऐश्वर्या की अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में शाहरुख ने एक छोटा सा रोल निभाया था। खबरों की माने तो करण ने शाहरुख़ और ऐश को लेकर   फिल्म बनाने की प्लानिंग कर ली है। और इस बारे में वो दोनों से जल्द ही बात करने वाले हैं।
    आपको बता दें कि शाहरुख़ और ऐश्वर्या आखिरी बार अजीज़ मिर्ज़ा की फिल्म ‘चलते चलते’ में साथ दिख सकते थे और उन्होंने साथ में कुछ दिनों की शूटिंग भी कर ली थी लेकिन कहते हैं कि उस समय सलमान खान ने सेट पर ऐसा हंगामा मचाया था जिसके बाद ऐश इस फिल्म से बाहर हो गईं और उनकी जगह रानी मुखर्जी ने ले ली। साल 2000 में यशराज की फिल्म ‘मोहब्बतें’ में ये जोड़ी दिखी थी।

    No comments:

    Post a Comment