• November 04, 2016

    Karishma Tanna ने Sex Scenes को लेकर दिया कंट्रोवर्शियल बयान

    मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 8 की कंटेस्टेन्ट रह चुकी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बोल्ड और कॉन्ट्रोवर्शियल बयान की वजह से चर्चाओं में आ गयी हैं। टेलीविजन अदाकारा करिश्मा तन्ना ने एक कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दिया है।
    एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो उन्हें अपने को-स्टार के साथ इंटीमेट सींस करने और ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। उन्हें ऐसा करना पसंद है।
    आपको बता दें कि करिश्मा ने कुछ दिनों पहले एक फोटोशूट करवाया था जिसमें वो बिकनी पहने नजर आ रहीं थीं। गौरतलब है कि करिश्मा ने फेमस सिरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुवात की थी. वह ‘कहीं तो मिलेंगे’, ‘विरासत’, ‘बालवीर’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘जोर का झटका’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘बिग बॉस 8’, ‘नच बलिए 7’ और ‘ खतरों के खिलाड़ी 7’ जैसे कई शो में भी नजर आ चुकी हैं।
    करिश्मा ने सेक्स कॉमेडी फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ में भी काम किया है। और अब वह आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘टीना एंड लोलो’ में नजर आएँगी। फिलहाल ये फिल्म बन रही है और जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment