• November 15, 2016

    अक्षय की सासू माँ समझती थी Akshay Kumar है ‘गे’, हुए कई बड़े खुलासे

    करण जौहर के पॉपुलर टॉक-शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में 13 तारीख को प्रसारित हुए एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कॉफ़ी पीने पहुंचे। इसके दौरान ट्विंकल ने अक्षय को लेकर  कई बातों का खुलासा किया। एक तरह से वही पूरे शो में बोलती रहीं और अक्षय उनकी बातों को सुनते रहे।
    उनसे जब उनकी शादी के बारे में पूछ तो उन्होंने कहा की जब मैंने अपनी मां से अक्षय से शादी के बारे में बात की तो उन्होंने साफ़ इनकार कर दिया था मेरी मां ने मुझसे कहा कि पहले कुछ समय तुम अक्षय के साथ बिताओ उनके साथ घूमो-फिरो बातचीत करो फिर आगे की बात पर ध्यान दिया जाएगा। ट्विंकल ने कहा कि जब अक्षय उनकी मां से शादी के बारे में बात करने गए तो उन्होंने मना कर दिया था।
    ट्विंकल ने फिर बताया कि मेरी माँ ने अक्षय के साथ शादी करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि मेरी मां को किसी पत्रकार दोस्त ने बताया था की वह ‘गे’ हैं। और वह लड़कियों से ज्यादा लड़कों में दिलचस्पी दिखाते हैं। इस बात से मेरी मां ने अक्षय के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। लेकिन यह बस एक गलत फेमी थी ऐसा कुछ भी नहीं था।
    उन्होंने शो के दौरान और भी कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि रानी मुख़र्जी का कॅरिअर तो मेरी वजह से बना है। अगर में फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को साइन कर देती तो आज वह इस मुकाम पर नहीं होती। इसके बाद उन्होंने एक जबरदस्त ठुमका भी लगाया। इस शो में पहले भी कई सितारे आ चुके हैं और उन्होंने भी कई बातों के खुलासे किए हैं। इस शो को निर्देशक करण जौहर होस्ट कर रहे हैं।


    No comments:

    Post a Comment