• November 15, 2016

    ‘Bigg Boss 10’ Week 4 – ये चार कंटेस्टंट हुए नॉमिनेट

    मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में सोमवार को घरवालों के बीच नॉमिनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमे घर के चार सदस्य नॉमिनेट हुए इनमे से एक आम आदमी और तीन सेलेब्रिटी करन मेहरालोकेश कुमारी शर्मामोनालीसाराहुल देव नॉमिनेटेड हुए हैं।
    हाल ही में अभी घर से आम आदमी कंटेस्टंट नवीन प्रकाश घर से बाहर हुए थे। बता दें पिछले हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए लोकेश, राहुल देव और नवीन प्रकाश नॉमिनेट हुए थे जिसमे नवीन घर से बेघर हो गए थे। लोकेश और राहुल देव लगातार पिछले दो हफ्ते से नॉमिनेटेड हो रहे हैं।
    14 नवम्बर को प्रसारित हुए शो में इन चार सदस्यों को घरवालों ने नॉमिनेट किया। इस दौरान बिग बॉस ने स्वामी ओम की सीक्रेट रूम में मोना लीसा के बारे में गलत कहे जाने वाली विडियो भी दिखाई जिसके कारण मोना लीसा और स्वामी ओम के बीच बहस हो गई। अब देखना यह होगा कि इन चार सदस्यों में से इस हफ्ते कौन बिग बॉस के घर से बेघर होता है। 

    No comments:

    Post a Comment