• November 12, 2016

    ‘Bigg Boss 10’ कंटेस्टेंट के बीच हुई हाथापाई, जाना पड़ा हॉस्पिटल

    खबरों के मुताबिक टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के एक टास्क के दौरान नवीन की एक कंटेस्टेंट के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई पर आ गई और नवीन के कंधे पर चोट लग गई।
    आज टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड में आपको यह लड़ाई देखने को मिलेगी। शो के कंटेस्टेंट्स के बीच चल रही प्रतियोगिता अब एग्रेशन मोड़ में आ गई है।
    नवीन वैसे घर में ज्यादा कुछ करते नहीं थे, लेकिन अपने चिल्लाने और झगड़े के कारण वह काफी लाइम लाइट में थे। नवीन की चोट को लेकर जब शो के मेकर्स से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नवीन जख्मी तो हुए हैं, लेकिन घर से बाहर नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि नवीन का इलाज घर के अंदर ही चल रहा है।
    बता दें कि बिग बॉस के घर में फिज़िकल होना सख्त मना है। अब देखना होगा कि घर का नियम तोड़ने पर बिग बॉस किसको सजा़ देते हैं।

    No comments:

    Post a Comment