• November 12, 2016

    Lulia Vantur से ब्रेकअप के बाद Salman के पीछे पड़ी Urvashi

    बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान के साथ भला ऐसी कौन सी अभिनेत्री होगी जो उनके साथ काम नहीं करना चाहती होगी। सलमान ने कई नई अभिनेत्रियों का करियर संभाला है। ऐसे में अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी उनके पीछे पड़ गई हैं। उनकी नज़र तो काफी समय से भाईजान पर है। उन्हें अभी तक उनके साथ कोई भी काम करने का मौका नहीं मिल पाया है।
    पहले भी उर्वशी चर्चाओं का विषय बन गई थी। जब उन्होंने फिल्म ‘सुलतान’ के लिए फिल्म के निर्देशक अली अब्बास से सलमान के साथ काम करने के लिए काफी मिन्नतें की थी। वह उन्हें रोजाना फ़ोन और मेसेज करती थी। लेकिन लाख मिन्नतों के बाद भी उर्वशी का यह सपना पूरा नहीं हो पाया और ‘सुल्तान’ के लिए अनुष्का ने बाज़ी मार ली।
    लेकिन फिर भी उर्वशी अपने काम में जुटी रहीं। वह सल्लू की टीम से लगातार संपर्क में रहीं और अब उनकी सलमान से काफी अच्छी खासी दोस्ती हो गई है। उर्वशी का सलमान से अक्सर मिलना और उनके घर के चक्कर काटना शुरू हो गया हैं। उन्हें पिछले कई दिनों से सलमान के घर से बाहर निकलते हुए भी देखा गया हैं।
    उधर ख़बरों की माने तो सलमान और लूलिया की शादी की खबरें ठंडी होती जा रही हैं। लूलिया के अपने घर वापस रोमानिया चले जाने के बाद से रोजाना खबरें आ रही है कि वह अब कभी भी भारत वापस नही आएँगी।
    ख़बरें तो यह भी है कि सलमान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया का अब ब्रेकअप हो गया हैं।

    No comments:

    Post a Comment