• November 08, 2016

    Gurmeet ने ‘Wajah Tum Ho’ में अपने बोल्ड सीन्स पर दी सफाई

    अभिनेता गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आगामी इरोटिक थ्रिलर फिल्म ‘वजह तुम हो’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।  फिल्म में गुरमीत और अभिनेत्री सना खान के बीच बेहद बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं।
    गुरमीत  ने बताया कि उनकी फिल्म ‘वजह तुम हो’ के अंतरंग दृश्यों पर उनकी पत्नी और टेलीविजन अभिनेत्री देबिना बनर्जी को ऐतराज नहीं है। खबर थी कि गुरमीत की पत्नी देबिना को फिल्म में उनके अंतरंग दृश्यों से कड़ी आपत्ति थी, जिसके चलते श्रीलंका में दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
    लेकिन बता दें कि गुरमीत ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “पहली बात, देबिना और मैं छुट्टियां मनाने नहीं बल्कि एक कार्यक्रम के लिए श्रीलंका गए थे। दूसरी बात कि फिल्म के अंतरंग दृश्यों को लेकर हमारी कोई बहस नहीं हुई। हम ऐसा क्यों करेंगे?”
    गुरमीत ने बताया, “यह ऐसी फिल्म नहीं, जो देबिना से छिपी हो। मुझे और उन्हें ‘वजह तुम हो’ की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। पहली बार मैंने ऐसी कहानी सुनी और मैं चौंक गया। मैंने यह फिल्म अंतरंग दृश्यों की वजह से नहीं, बल्कि अलग तरह के किरदार की वजह से की है।”
    विशाल पांड्या निर्देशित ‘वजह तुम हो’ में शरमन जोशी और रजनीश दुग्गल जैसे सितारे प्रमुख भमिका में हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment