• November 08, 2016

    Ram Gopal Varma बनाएंगे 340 करोड़ बजट की बड़ी फिल्म, First Look!

    इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ की शूटिंग में व्यस्त फिल्म डायरेरक्टर राम गोपाल वर्माने सोमवार को एक नए इंटरनेशनल फिल्म ‘न्यूक्लियर’ की घोषणा की हैं।
    आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 340 करोड़ रुपये है। वर्मा ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘न्यूक्लियर’ 340 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी।
    उन्होंने ट्वीट के साथ इस फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया। जिसमें कहा गया, “एक परमाणु बम मुंबई में तस्करी के जरिए लाया गया. इसके बदले कश्मीर को खाली किए जाने की मांग की जा रही है।”
    पाकिस्तान इसमें खुद के शामिल होने से इनकार करता है। अमेरिका मामले में दखल देता है। इसमें लाखों लोगों का जीवन दांव पर लगा है। एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने फिल्म को अमेरिका, चीन, रूस, यमन और भारत में फिल्माएं जाने की बात कही।
     वर्मा के साझा किए गए एक दूसरे पोस्टर में लोग एक बम विस्फोट में इधर-उधर धुएं की वजह से दौड़ रहे हैं। फिल्म का निर्माण सीएमए ग्लोबल कर रही है।  इसमें अमेरिकी, चीनी, रूसी और भारतीय अभिनेता होंगे। वर्मा और सीएमए ग्लोबल 15 फिल्मों में साथ काम करने का एक समझौता किया है।
     राम गोपाल वर्मा ने कहा, ” ‘न्यूक्लिर’ की शुरुआत ‘सरकार 3’ और दूसरी फिल्मों के कॉन्ट्रेक्ट पूरे होने के बाद होगी। “

    Check Out: The First Look Poster of ‘Nuclear’ –


    No comments:

    Post a Comment