• November 07, 2016

    Ranveer ने ‘Rock On 2’ को इस अंदाज में किया प्रमोट, Video आयी सामने

    रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी वीडियो को लेकर चर्चा में है। जी हां, इस बार रणवीर सिंह इस वीडियो में ‘रॉक ऑन 2’ को प्रमोट करते दिख रहे हैं। उन्होनें ये वीडियो डब्समैश पर बनाई है जिस में वह फिल्म रॉक ऑन 2 का ही सांग गा रहे है।
    आपको बता दें कि हाल ही में ‘रॉक ऑन 2’ की स्टार कास्ट अपनी फिल्म प्रमोट करने कपिल शर्मा के शो में आए। इस फिल्म के स्टार्स, फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर और प्राची देसाई ने कपिल शर्मा की टीम के साथ बहुत मस्ती की और दर्शकों को भी हंसाया। यहा तक की सब ने गाना भी गाया और डांस भी किया।
    फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का निर्देशन शुजात सौदागार ने किया है। फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। रणवीर भी अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी।

    Watch The Video :-'

    No comments:

    Post a Comment