• November 07, 2016

    लंदन में राम का किरदार निभाएंगे Gurmeet Choudhary

    एक्टर गुरमीत चौधरी आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वजह तुम हो’ में बोल्ड एक्ट्रेस सना खान के साथ अपने बोल्ड सीन्स को लेकर चर्चा में है। अब खबर है कि गुरमीत एक बार फिर से राम का किरदार निभाएंगे।
    गौरतलब है कि गुरमीत साल 2008 में टीवी पर राम का किरदार निभा चुके हैं। गुरमीत को लंदन में होने वाले एक प्ले में राम का किरदार निभाने के लिए अपरोच किया गया था, जिसके बाद गुरमीत ने इस प्ले के लिए हां कर दी है।
    खबर है कि प्ले के प्रोड्यूसर को एक इंडियन एक्टर की तलाश थी। जब प्रोड्यूसर ने गुरमीत के बारे में सुना कि वो पहले ही राम का किरदार निभा चुके हैं और उनका शो हिट भी रह चुका है तो उन्होंने गुरमीत को शो के लिए अपरोच किया। जिसपर गुरमीत ने हामी भर दी।
    आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘वजह तुम हो’ 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म सना खान और गुरमीत के बोल्ड इंटिमेट सीन्स से भरपूर हैं।

    Watch the Trailer of ‘Wajah Tum Ho’ –

    No comments:

    Post a Comment