• November 07, 2016

    Ind vs Eng: पांड्या और करुण में से किसका चयन करेंगे Anil Kumble

    इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में होने वाले पहले टेस्ट में टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के सामने टीम के चयन को लेकर एक मुश्किल खड़ी हुई है। वह मुश्किल यह है कि नौ नवंबर को राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पांचवें गेंदबाज़ के रूप में हार्दिक पांडया का चयन करें या छठे बल्लेबाज़ के लिए करुण नायर का चयन करें।
    फिलहाल अभी भारतीय टीम के कोच अनिल ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि किसका चयन होगा लेकिन वह दोनों ही खिलाड़ियों की काबिलियत जानते हैं उनके लिए यह बहुत मुश्किल और कठिन फैसला होगा कि किसको टीम में खिलाया जाए।
    अनिल ने पांड्या की तारीफ़ करते हुए कहा है कि पांड्या बेहद काबिल और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जब वह आईपीएल में पहली बार खेलने आए थे तभी उन्होंने ने दिखा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं। हम मानते हैं कि टी-20 और टेस्ट में बहुत अंतर हैं लेकिन हमने देखा है उन्हें कि टी-20 हो या वनडे उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है।
    कुंबले से अगर पांचवे गेंदबाज़ की बात करते हैं तो उनके मन यही चलता है कि हम सभी पांचवे गेंदबाज़ की अहमियत जानते हैं। यदि कोई 140 किलोमीटर की गति से गेंद फेंक सकता है और निचले क्रम में बल्लेबाज़ी भी कर सकता है तो वह ज्यादा उपयोगी होगा। करुण के बारे में कहा जाए तो उन्होंने घरेलू मैदान में लगातार अच्छा प्रदर्शन दिया है। रोहित के चोटिल होने के बाद करुण ने ही सब संभाला था।

    No comments:

    Post a Comment