पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करन सीजन-5’ के पहले गेस्ट बन शाहरुख खान और आलिया भट्ट शो में पहुँचे। 6 नवंबर को टेलिकास्ट हुए इस शो में आलिया और शाहरुख की क्यूट केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।
अापको बता दें कि शो के दौरान करण शाहरुख से पूछते हैं कि यदि कोई सुहाना (उनकी बेटी) को किस करेगा तो क्या तुम उसकी जान ले लोगे? जवाब देते हुए शाहरुख कहते हैं, “मैं उसके होंठ उखाड़ दूंगा।”
आपको बता दें कि शाहरुख-आलिया की जोड़ी अपकमिंग फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में दिखाई देगी। जिसमें आलिया एस्पाइरिंग डायरेक्टर का किरदार निभाएंगी। वहीं, शाहरुख उनके गुरू होंगे। गौरी शिंदे के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।




No comments:
Post a Comment