• November 03, 2016

    Salman की भाभी Malaika और Arjun का चल रहा है अफेयर

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म अभिनेता, प्रोड्यूसर अरबाज खान की पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खानके अफेयर की खबरें इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं।
    अरबाज और मलाइका ने जब से अलग रहना शुरू किया है, तभी से उनके रिश्ते से जुड़ी खबरे चर्चा में हैं। पिछले काफी दिनों से मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के लिंकअप की खबरें चर्चा में हैं।
    मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक़ अर्जुन को हाल ही में देर रात मलाइका के अपार्टमेंट के नीचे देखा गया था। अर्जुन को मलाइका के घर से निकलते हुए पैपाराजी ने देखा। पैपाराजी के मुताबिक अर्जुन, मलाइका की बिल्डिंग के नजदीक करीब रात को 10:30 आए और कई घंटो बाद करीब 1:30 बजे के बाद उन्हें वहां से जाते हुए देखा।
    बता दें कि मलाइका, अरबाज से अलग अपने बेटे के साथ रह रही हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है कि अर्जुन को मलाइका के घर आते देखा गया है। इससे पहले भी काफी बार अर्जुन, मलाइका के घर आ चुके हैं।

    No comments:

    Post a Comment