• November 03, 2016

    ‘Tubelight’ में साथ नजर आएंगे Salman-Shahrukh

    जल्द ही बॉलीवुड दबंग सलमान खान और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को सिल्वर स्क्रीन पर साथ में काम करते देखने वाले फैंस का इंतजार जल्द ही ख़त्म होने वाला हैं।  जीहां दरअसल खबर है कि शाहरुख सलमान की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में उनके साथ नजर आएंगे।
    फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बन रही और इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। गौरतलब है कि अक्सर कबीर फिल्म के सेट से शूटिंग की तस्वीरें शेयर करते रहते रहते है।  अब खबर है कि फिल्म में शाहरुख कैमियो रोल करते नजर आएंगे।
    कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पहले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को कैमियो रोल के लिए फाइनल किया गया था, लेकिन अब इस रोल के लिए शाहरुख को लेने की बात कही जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment