• December 15, 2016

    एक बार फिर से OSCAR जीतने की दौड़ में A. R. Rahman

    मशहूर भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान एक बार फिर ऑस्कर जीतने की दौड़ में हैं। इस बार वह “पेले : बर्थ ऑफ ए लीजेंड” के लिए इस दौड़ में शामिल हुए हैं।
    गौरतलब है कि इससे पहले रहमान 2009 में “स्लमडॉग मिलियनेयर” के लिए दो ऑस्कर जीत चुके हैं। रहमान को 89वें एकेडमी अवार्ड्स की लंबी नामांकन सूची में बेस्ट ओरिजनल स्कोर और बेस्ट ओरिजनल सांग के लिए शामिल किया गया है। 
    एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज के अनुसार, ओरिजनल स्कोर श्रेणी में 145 नामांकन किए गए। इनमें अगले साल फरवरी में शीर्ष पुरस्कार जीतने के लिए होड़ होगी। इस श्रेणी में रहमान को ब्राजील के महान फुटबालर पेले पर बनी फिल्म के बतौर संगीतकार नामांकित किया गया है।
     जबकि बेस्ट ओरिजनल सांग का पुरस्कार जीतने के लिए रहमान को अपनी फिल्म “पेले : बर्थ ऑफ ए लीजेंड” के “गिंगा” गाने के लिए दूसरे 90 गानों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। ऑस्कर पुरस्कारों के लिए अंतिम नामांकनों की घोषणा 24 जनवरी को होगी।
    2011 में रहमान को 83वें वार्षिक अकेडमी अवॉर्ड्स में डेनी बॉयल की फिल्म ‘127 आवर्स’ में ऑरिजिनल स्कोर के लिए और इसी फिल्म के लिए ऑरिजिनल सॉन्ग ‘इफ आई राइज’ के लिए भी दो नॉमिनेशन हासिल हुए थे।

    No comments:

    Post a Comment