• December 15, 2016

    ‘Padmavati’ में नहीं नजर आएंगी Aishwarya Rai Bachchan

    पिछले दिनों यह खबर थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘पद्मावती’में नजर आएँगी।  फिल्म में उनके कुछ सीन्स और एक आइटम सांग होने की खबरें थी।
    लेकिन अब इन खबरों का फिल्म के क्रू मेंबर्स ने खानदान कर दिया हैं। सुनने में आया है कि भंसाली दिवाली की पार्टी में उनके घर गए थे इसी दौरान उनकी ऐश्वर्या से बात हुई थी लेकिन ‘पद्मावती’ को लेकर नहीं बल्कि किसी और फिल्म को लेकर हुई थी।
    खबरें है कि भंसाली ने ऐश्वर्या के साथ एक नयी फिल्म बनाने की योजना बनायी हैं। ये फिल्म कश्मीर की प्रेम कहानी हैं और इसमें ऐश्वर्या लीड रोल निभाती नजर आएँगी।
    पद्मावती’ की शूटिंग मुंबई के बांद्रा इलाके के महबूब स्टूडियो में शुरू हो गई है। फिल्म का पहला शूट तीनों लीड एक्टर्स पर फिल्माया गया है। ‘पद्मावती’ में दीपिका, रानी पद्मिनी के रोल में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment