• December 15, 2016

    Yami Gautam ने शुरू की ‘Sarkar 3’ की शूटिंग

    ‘एक्शन जैक्सन’, ‘विकी डोनर’,  ‘बदलापुर’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अब राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ में नजर आएँगी और इसके लिए उन्होंने फिल्म शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में यामी एक गंभीर किरदार में नजर आएँगी।
    महानायक अमिताभ बच्चन भी sarkar 3 की शूटिंग पहले ही शुरू कर चुके हैं।  गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ ‘सरकार’ की दोनों सीरीज में नज़र आ चुके हैं। फिल्म ‘सरकार’ 2005 में रिलीज़ हुई थी। जिसने प्रशंसकों का खूब दिल जीता था। यह फिल्म भारतीय राजनीती पर आधारित थी। इसके बाद  इसका सीक्वल ‘सरकार राज’ 2008 में रिलीज हुआ था।
    सरकार 3 में अमिताभ एक बार फिर सुभाष नागरी के किरदार में दिखेंगे। राम गोपाल वर्मा ने फ़िलहाल विलेन के नाम का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों की अगर मानें तो जैकी श्रॉफ इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नज़र आ सकते हैं। इसमें अमिताभ के अलावा रोहिणी  हट्टगड़ी, जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, रोनित रॉय और यामी गौतम जैसे कई महान कलाकार नज़र आएंगे।

    No comments:

    Post a Comment