• December 19, 2016

    Salman Khan अपने Birthday पर देंगे बड़ा सरप्राइज

    आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आगामी 27 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान अपने फैंस को अपने बर्थडे के दिन एक बड़ा तोहफा देंगे। सलमान ने ट्वीट किया कि उनके फैंस तैयार हो जाये आ रहा है सबसे बड़ा सरप्राइज। इसे सलमान की आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
    बता दें कि सलमान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान के बर्थडे वाले दिन फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता हैं। आपको बता दें कि सलमान अपने बर्थडे की एक शानदार पार्टी आयोजित करेंगे जिसमे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे पहुचेंगे।

    No comments:

    Post a Comment