बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर आगे आये हैं। दरअसल सलमान शौच मुक्त अभियान के समर्थन में उतरे हैं। सलमान ने बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ मिलकर मुंबई को खुले में शौच से मुक्त कराने के अभियान को अपना समर्थन दिया है।
सलमान ने शनिवार को ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि बीएमसी के आयुक्त और अधिकारियों से मुलाकात की है। इसके आगे उन्होंने यह भी लिखा कि जल्द ही इस कार्य की जानकारी साझा करूंगा। वह जो भी कर रहे हैं, उसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं।
सलमान खान के इस ट्वीट के बीद शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने इसके लिए सलमान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है कि बीएमसी के साथ मुंबई को खुले में शौच से मुक्त कराने में अगुवाई के लिए सलमान खान को धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment