• December 14, 2016

    अपने भाई की शादी में नजर आयी Sunny Leone, See Pics:

    बॉलीवुड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी आजकल अपने भाई की शादी को इंजॉय कर रही हैं। शादी की जानकारी सनी ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
    जारी हुई तस्वीरों में सनी के साथ उनके हसबैंड डेनियल वेबर भी दिख रहे हैं। आपको बता दें कि सनी की आने वाली फिल्मों में ‘तेरा इंतजार’ शामिल है। जिसमे उनके साथ अभिनेता अरबाज खान नजर आएंगे।
    दोनों स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह फिल्म राजीव वालिया निर्देशित करने वाले हैं, बतौर निर्देशक उनकी यह पहली फिल्म होगी।
    बताया जाता है कि अरबाज इस फिल्म के लिए पहले ही तैयार हो गए थे और सनी भी इसकी कहानी पहली बार सुनते ही फिल्म साइन करने के लिए तैयार हो गयीं थी।
    अरबाज ने ‘तेरा इंतजार’ में उनके किरदार के बारें में पिछले दिनों बताते हुए कहा था कि इस फिल्म में वो नाकारात्मक भूमिका में नहीं हैं। फिल्म में सनी लियोनी, अरबाज खान, आर्य बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल अंकोला जैसे सितारे भी मेन रोल में होंगे।




    No comments:

    Post a Comment