आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में चीनी एक्ट्रैस झू झू सलमान के साथ लीड रोले में नजर आने वाली हैं।
हाल ही में झू झू ने फिल्मकार कबीर खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी कर ली है। कबीर ने झू झू के साथ ली गई एक फोटो शेयर की है।
कबीर ने तस्वीर के साथ लिखा, “खूबसूरत झू झू के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई। ‘ट्यूबलाइट’ .. ईद 2017।”
And It's a film wrap for the beautiful @Zhuzhu_juju . We will miss you... #tubelight… instagram.com/p/BN8uUyuDPk2/
चीनी एक्ट्रैस इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। सलमान फिल्मकार कबीर के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘ट्यूबलाइट’ से पहले सलमान कबीर के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुके हैं।


No comments:
Post a Comment