• January 18, 2017

    ‘Bhoomi’ में Sanjay Dutt के साथ होगी Aditi Rao Hydari

    जेल की लंबी सजा काट चुके अभिनेता संजय दत्त अब जेल से रिहा होने एक बाद एक बार फिर से अपनी फ़िल्मी पर्दे पर जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं। बता दें कि वह फिल्म भूमि से कमबैक करने जा रहे हैं।
    आपको बता दें कि काफी समय से इस फिल्म के लिए संजय दत्त के साथ कौन सी एक्ट्रेस लीड रोल निभाएगी इसके लिए तलाश की जा रही थी लेकिन अब ये तलाश पूरी हो गयी हैं।
    एक्ट्रेस Aditi Rao Hydari संजय दत्त के साथ अभिनय करती नजर आने वाली हैं। फिल्म का मुहूर्त शॉट ताजमहल के साये में फिल्माने की तैयारी हैं।
    इस फिल्म के निर्माता उमंग कुमार है और फिल्म की शूटिंग 29 जनवरी से आगरा ने शुरू होगी। सुनने में आया है कि फिल्म की यूनिट टीम आगरा में शूटिंग के लिए अनुमति लेने में जुटी हुई हैं।

    No comments:

    Post a Comment