• January 18, 2017

    Salman की फिल्म ‘Tubelight’ से Shahrukh Khan का First Look रिलीज

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में उनके दोस्त बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि शाहरुख इस फिल्म में एक जादूगर का किरदार निभाएंगे।
    फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने अब शाहरुख का लुक शेयर किया है। कबीर ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ शाहरुख की फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बचपन में मुझे नोट्स देते थे और अब मेरी फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के लिए धन्यवाद।’
     इस फोटो में शाहरुख का लुक बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। इसमें शाहरुख के चहरे पर एक टैटू बना हुआ है और और कान में रिंग पहनी है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए शाहरुख और सलमान 21 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।
    इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म ‘करण-अर्जुन’ में  काम किया था। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इसी वर्ष ईद के मौके पर रिलीज होगी।

    Check Out: The First Look Of Shahrukh Khan in “Tubelight” –


    No comments:

    Post a Comment