• February 02, 2017

    Ajay Devgan के साथ इस फिल्म में होंगे Neil Nitin Mukesh

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम कर चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश एक बार जल्द ही फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि नील अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में उनके साथ नजर आने वाले हैं।
    फिल्म में अपने किरदार को लेकर नील ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार एक कॉरपोरेट टाइकून का हैं। जो कहानी को आगे ले जाने में मदद करता हैं। गोलमाल अगेन की शूटिंग मुंबई और हैदराबाद में होगी। फिल्म में आलिया भट्ट, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।
    इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि नील नितिन मुकेश 9 फरवरी को अपनी मंगेतर रुकमिणी से उदयपुर में शादी कर रहे हैं। फिर 17 फरवरी को मुम्बई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

    No comments:

    Post a Comment