• February 02, 2017

    अपनी आंखें दान करेंगे Hrithik Roshan, इस वजह से लिया फैसला

    बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘काबिल’ में एक अँधे व्यक्ति का किरदार निभाया था।  लेकिन अब आपको जाकर हैरानी होगी कि ऋतिक ने अब हकीकत में अपनी आँखे दान करने का फैसला ले लिया हैं।
    आपको बता दें कि ऋतिक ने अपनी आँखे दान करने का फैसला अपने जन्मदिन वाले दिन 10 जनवरी को ही ले लिया था। फिल्म ‘काबिल’ के जरिए उन्होंने उन लोगो के दर्द को समझा जो लोग देख नहीं पाते उन्हें इस दुनियां में कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ता हैं।  इसी वजह से ऋतिक ने ये फैसला लिया हैं।
    मुम्बई के ज्योति आई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस नटराजन ने कहा कि ‘काबिल’ का ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने राकेश रोशन को फोन किया और पूछा कि क्या ऋतिक अपनी आँखे दान करेंगे ? उन्होंने मुझे बताया कि ऋतिक ने अपनी आँखे दान करने का मन पहले से ही बना रखा हैं उन्होंने कहा जब मैंने रितिक से बात की तो उन्होंने मुझे बताया कि वो अपने जन्मदिन के मौके पर आंखें डोनेट करना का संकल्प लेंगे।’

    No comments:

    Post a Comment