कल 1 फरवरी (बुधवार) को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे निणार्यक टी-20 मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को 75 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
गौरतलब है कि टीम इंडियन ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 4-0 से कब्ज़ा किया था। और वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी और अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली हैं।
आपको बता दें कि इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने कप्तान के रूप में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। विराट कोहली भारत के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तानी संभालते ही तीनों फार्मेट की सीरीजों पर कब्जा जमाया है।

No comments:
Post a Comment