• February 27, 2017

    Govinda ने हटाया अपनी फिल्म से Poonam का आइटम सॉन्ग, ये है वजह

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ से एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। उनकी ये फिल्म मार्च में रिलीज हो रही हैं।  गौरतलब है कि अपनी बोल्ड इमेज की वजह से सुर्ख़ियों में रहनी वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का हाल ही में इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग शूट किया गया था।  इस गाने में गोविंदा और पूनम में साथ में डांस किया हैं।
    लेकिन अब आपको बता दें कि गोविंदा ने अपनी फिल्म से पूनम के इस सॉन्ग को हटाने का फैसला लिया हैं।  बता दें कि गोविंदा ने ये फैसला पूनम की सच्चाई जानने के बाद लिया हैं। दरअसल गोविंदा नहीं जानते थे कि पूनम इस कदर अपनी अश्लील और हॉट वीडियो और फोटोज शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं।  अब यह जाने के बाद गोविंदा ने अपनी फिल्म आ गया हीरो से पूनम के इस गाने को हटा दिया हैं।
    आपको बता दें कि पिछले महीने एक अवार्ड फंक्शन में गोविंदा ने पूनम पांडे को देखा था तभी उन्होंने तत्काल पूनम को अपनी फिल्म में आइटम सॉन्ग के लिए साइन किया था। अब इसको लेकर यह भी सवाल उठने लगा कि क्या गोविंदा को पता नहीं था कि पूनम पांडे कौन है और कैसे पब्लिसिटी बटोरती हैं ?
    सुनने में आया है कि गोविंदा पूनम पांडे को इतना नहीं जानते थे उन्होंने उनके बारे में सुन रखा था उन्हें नहीं पता था कि पूनम इस तरीके से सुर्ख़ियों में रहती हैं।
    जब गोविंदा ने सोशल मीडिया साइट्स पर उनकी वीडियो और बोल्ड तस्वीरें और हाल ही में वेलेंटाइन डे पर शेयर की गयी पूनम की वीडियो को देखा तो गोविंदा ने फिल्म से पूनम के सॉन्ग को हटाने का फैसला लिया हैं। 

    Watch the Item Song of Poonam and Govinda In ‘Aa Gaya Hero’ –

    No comments:

    Post a Comment