• February 27, 2017

    Rani Mukerji इस फिल्म से कर रही है वापसी, देखिये…

    बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर से जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले खबरें थी कि वह अपनी फिल्म मर्दानी के सीक्वल से कमबैक करेंगी।
    लेकिन आपको बता दें कि रानी फिल्म मर्दानी के सीक्वल से नहीं बल्कि एक नयी फिल्म से वापसी कर रही हैं। रानी निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में नजर आएँगी और इस फिल्म नाम होगा ‘हिचकी’.
    फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। रानी ने कमबैक करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।  फिलहाल इस फिल्म में रानी के साथ कौन से अभिनेता नजर आएंगे ये अभी फाइनल नहीं हुआ हैं।

    No comments:

    Post a Comment