• February 06, 2017

    ‘Jolly LLB 2’ की मुसीबतें बढ़ी, बॉम्बे हाइकोर्ट में हुई स्क्रीनिंग

    आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में बनी हुई हैं। दरअसल इस फिल्म में वकीलों और कोर्ट को गलत तरीके से दिखाने का आरोप हैं।
    बता दें, फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। लेकिन सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने फिल्म के प्रोड्यूसर से मूवी की स्क्रीनिंग करने की बात कही है।
    फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच महेश भट्ट फिल्म के समर्थन में सामने आए हैं। महेश भट्ट ने ट्विटर पर फिल्म का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद बॉम्बे हाई कोर्ट में फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है, ऐसा क्यों ? क्या सेंसर बोर्ड से मिलने वाले सर्टिफिकेट का कोई मतलब भी है ?’
    Despite  getting CBFC certificate it is being screened to Bombay High Court.Why?Has the CBFC certificate any validity?

    No comments:

    Post a Comment