• February 07, 2017

    OMG: भूतनी बनी Anushka Sharma

    फिल्म ‘सुल्तान’ और फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रोमांटिक किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब सिल्वर स्क्रीन पर एक इस किरदार निभाने जा रही है जो इससे पहले उन्होंने किसी फिल्म में नहीं निभाया हैं।
    आपको बता दें कि अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म ‘फिल्लौरी’ में भूतनी बनी हैं। हालांकि फिल्म में उनका ये किरदार लोगो को डराने वाला नहीं बल्कि हँसाने वाला होगा। वह इस फिल्म में एक फ्रेंडली घोस्ट बनी हैं।
    फिल्म ‘फिल्लौरी’ में एक शादी की कहानी हैं। जिसमे एक भूतनी की एंट्री होती है और वह इस रूप से छुटकारा पाने के लिए दूल्हा-दुल्हन से उनकी आखिरी इच्छा पूरी करके इस रूप से आजादी पाना चाहती हैं।
    फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। फिल्म में अनुष्का के साथ पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसंझ और मूवी ‘लाइफ ऑफ पाई’ के अभिनेता सूरज शर्मा नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही हैं।

    Watch the Official Trailer of ‘Phillauri’ –

    No comments:

    Post a Comment