• April 13, 2017

    Sunil Grover ने दिखाया जूता, Kapil के साथ और बढ़ी तनातनी

    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच शुरू हुआ झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है बल्कि दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा हैं। गौरतलब है कि कपिल और चंदन का झगड़ा सिडनी, ऑस्ट्रेलिया टूर में शुरू हुआ। रात जब वह ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे, तब फ्लाइट में उन्होंने कलीग सुनील ग्रोवर के साथ जमकर झगड़ा किया।
    इसी झगड़े के बाद से ही सुनील ने कपिल के पॉपुलर टीवी कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ दिया हैं और खबर है कि जल्द ही अपना खुद का एक नया शो लाएंगे।
    अब सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वह अपना जूता दिखते हुए नजर आ रहें हैं। इसमें उनके बैठने का अंदाज उनका जूता दिखने का इरादा साफ़ दिखा रहा हैं।
    इस फोटो से से साफ़ पता चल रहा है कि सुनील कपिल शर्मा की तरफ जूता दिखा रहे हैं। सुनील ने फोटो के कैप्शन में लिखा है ‘शू साइज यूएस 10’

    No comments:

    Post a Comment