• April 13, 2017

    फिल्म ‘Tiger Zinda Hai’ शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हुआ खत्म

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि फर्स्ट शेड्यूल पूरा होने के बाद इन दिनों फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल चल रहा था और अब उसकी भी शूटिंग मुंबई में पूरी हो गयी हैं।
    फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की हैं। बता दें कि अभी फिल्म की शूटिंग के तीन और शेड्यूल बाकी हैं।
    गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से डालमाण खान की कुछ तस्वीरें सामने आयी थी जिसमे सलमान काफी डिफरेंट लुक में नजर आ रहे थे।  सलमान ने इस फिल्म के किये अपना काफी वजह भी कम किया हैं।
    फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर से एक्ट्रेस कैटरीना कैफ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। सलमान के फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से सलमान का एक एक्शन सीन भी सामने आया था जिसमें सलमान स्लो मोशन में स्नोमोबाइल दौड़ाते नजर आ रहे हैं।

    2nd schedule of @TigerZindaHai wrapped in  , three more to go...time to pack the bags again :)

    No comments:

    Post a Comment