बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की लम्बे समय से अटकी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। लेकिन तजा खबर आयी है कि सनी की इस फिल्म का टकराव सलमान खान की ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ से हो सकता हैं।
खबर है कि सनी देओल अपनी फिल्म भैयाजी सुपरहिट को ईद पर रिलीज कर रहे है अब ऐसे में सलमान की फिल्म से ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। ‘भैयाजी सुपरहिट’ नीरज पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं और सनी के ओपोजिट फिल्म में प्रीति जिंटा नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में अमीषा पट्ल, अरशद वारसी और मिथुन चक्रवर्ती भी दिखाई देंगे।
वैसे सलमान खान और सनी देओल आपस में काफी अच्छे दोस्त है लेकिन अगर दोनों की फिल्में साथ में रिलीज होंगी तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव होगा और किसी एक अभिनेता को इसका बड़ा नुकसान पहुंच सकता हैं।

No comments:
Post a Comment