• May 31, 2017

    भारत में 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई “Baahubali 2”

    दुनियाभर में कमाई का डंका बजा रही एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बाहुबली 2 अब भारत में (हिंदी वर्जन) 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी हैं। इन दिनों चर्चा तो यह भी है कि बाहुबली 2 जल्द ही चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
    गौरतलब है कि बाहुबली ने अभी तक वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर दिया हैं। और अब अगर फिल्म चीन में रिलीज होती है तो आप अंदाजा लगा सकते है कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा कहां तक पहुंच सकता हैं।
    बाहुबली स्टार अभिनेता प्रभास अब अपनी आगामी फिल्म ‘साहो’ में व्यस्त हो गए हैं।

    No comments:

    Post a Comment